संक्रमण के विस्तार को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, व्यक्ति व समाज का भी कर्तव्य

Estimated read time 1 min read

कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर नियमों का पालन करने को कहा

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

लाकडाउन में छूट से बाजारों व बैंकों में उमड़ी भीड़ से प्रशासन चिंतित है। कोरिया कलेक्टर एस एन राठौर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलावासियों से आग्रह किया है कि कोविड के गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें नहीं तो और भी भयावह स्थिति निर्मित होगी। उन्होंने लोगो से साफ कहा कि अगर हम अपने स्वभाव में परिवर्तन न करें तो तीसरी लहर आने में जरा भी देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में देखा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से बाजारों में भीड़ कर रहे हैं। जिससे न केवल कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन बल्कि हम संक्रमण को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। संक्रमण के विस्तार को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति का भी कर्तव्य है कि अपने व समाज के लिए इन नियमों का पालन करें। आपके सहयोग व लगभग डेढ महीने से ऊपर लाकडाउन से जिले में संक्रमण की दर में बड़ी मुश्किल से कमी आई है। जिसे यथासंभव हमें बनाए रखना है। आज की स्थिति में जो संक्रमण दर अप्रैल माह में लगभग 40 फीसद था अब वह घटकर महज 7 फीसद रह गया है। इसका यह मतलब नहीं है कि अब कोरोना नहीं होगा। अगर हमारे बीच कोई एक भी संक्रमित व्यक्ति रहेगा तो उसे एक से 100 बनने में देर नहीं लगती है। इसके लिए हमें कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ ही कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिसमें शारीरिक दूरी, मास्क की अनिवार्यता व साबुन से हाथ धोना, सैनिटाइजर का सतत उपयोग शामिल है। सभी व्यापारियों बंधुओं से भी आग्रह हैं कि आप अपने दुकानों में भी अनिवार्य रूप से इन नियमों का पालन करें।

बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को अधिक खतरा

कलेक्टर ने कहा कोरोना से बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को खतरा अधिक है। आप सभी लोग घर में अति आवश्यक काम हो तो ही बाहर निकलें। घर के केवल एक युवा सदस्य ही बाहर निकले व वापस आकर अच्छे से हाथ धोकर सैनिटाइज कर के ही घर अंदर प्रवेश करें। किसी भी स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलनें न दें।

टीकाकरण व टेस्टिंग अवश्य कराएं

कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना व उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। वैक्सीन ही एक मात्र रामबाण दवा है। टीकाकरण को लेकर उड़ाई जा रही किसी भी प्रकार के अपवाहों से दूर रहें। कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी व्यक्ति में लक्षण दिखने व किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर टेस्टिंग अवश्य कराएं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours