सेवा के संकल्प के साथ कोरोना जैसी विपरीत परिस्तिथि में भी भाजयुमो ने प्रदेशभर में किया 1500 यूनिट रक्त दान

Estimated read time 1 min read

टीकाकरण प्रक्रिया और संक्रमण के चलते रक्तदान नहीं कर पाने की बाध्यता के बीच 1500 यूनिट रक्तदान सेवा के संकल्प का परिणाम- अमित साहू

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर  . बैकुन्ठपुर   


भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत और केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत सेवा के संकल्प के साथ मोदी सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ 7 वर्ष पूर्ण होने की ख़ुशी का इजहार सेवा के उत्सव के रूप में रक्तदान कर किया। घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता रक्तदान कर सेवा कार्य में जुटे थे और शाम 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस कोरोना महामारी की विपरीत परिस्तिथि के बीच भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में 1500 यूनिट रक्तदान किया हैं, यह अपने आप में इस संकट की घड़ी में भाजयुमो के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने एवं मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से सेवा के उत्सव दिवस के रूप में आज के दिन को यादगार बनाने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को बधाई दी व धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि कोरोना संकट के बीच जहां लगातार संक्रमण का डर हैं, टीकाकरण की प्रक्रिया के बीच रक्तदान नहीं कर पाने की बाध्यता हैं, संक्रमण काल और उसके बाद भी रक्तदान नहीं कर पाने की बाध्यता हैं ऐसी विपरीत परिस्तिथि में पूरे प्रदेश में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का रक्तदान करना सेवा भाव से जुटना और प्रदेश में 1500 यूनिट तक जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना अद्भुत हैं, सेवा के संकल्प का परिणाम हैं। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के सेवा भाव के जज्बे को सलाम करते हुए सभी रक्तदाताओं को साधुवाद दिया उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन और मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर जिला अस्पताल बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमे 20 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को रक्तदान के पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

भाजयुमो के रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल,महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष उर्मिला नेताम,खड़गवां जनपद अध्यक्ष सोनवती उर्रे,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद साहू,पिछडा वर्ग के जिलाध्यक्ष अनिल साहू, गोमती द्विवेदी एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours