आरटीई के तहत प्राईवेट स्कूलो में 25 फिसद सीट पर प्रवेश हेतु पोर्टल ओपन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि आर.टी.ई.अधिनियम की धारा 12 (1) (सी) के तहत अशासकीय विद्यालयों में विद्यालय की प्रारंभिक कक्षा में कुुल सीटो के 25 प्रतिशत सीट पर बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन अटल नगर रायपुर के द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार इन सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म दिनांक 22 मार्च से 22 अप्रैल तक भरा जाना था। लेकिन कोविड संक्रमण के कारण आवेदन भरने की तिथि राज्य शासन द्वारा आर.टी.ई. पोर्टल पर अंकित नही की गई है। आगामी तिथि प्राप्त होने तक अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में आर.टी.ई. के संस्था, आर.टी.ई. के नोडल अधिकारी जो कि चयन किये जाने वाले अशासकीय विद्यालय के समीपस्थ, शास.उ.मा.वि. के प्राचार्य एवं च्वाईस सेन्टर के सहयोग से ीजजचरूध्ध्मकनचवतजंसण्बहण्दपबण्पदध्तजम पर आवेदन भरे जा सकते है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours