2014 में महंगाई डायन थी अब परी हो गई …….. कांग्रेसीयो ने विरोध जताते किया प्रर्दशन

Estimated read time 1 min read

बृजमोहन ने मंहगाई से काराह रही जनता का उडाया मजाक – अजय सिंह

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


देश भर में कोरोना महामारी और महंगाई से कराह रहे लोगो के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन के बयान केवल कांग्रेसी और कांग्रेस को वोट देने वाले लोग ही खाना-पीना छोड़ देंगे तो महंगाई कम हो जाएगी। इस पर कां्रगेसीयो ने अपने अपने घरो के बाहर इसका विरोध जताते हुए इस बयान पर अपना कडा एतराज जताया है। इस सबंध में बैकुन्ठपुर ब्लाक कां्रगेस के अध्यक्ष अजय सिहं ने कहा कि बृजमोहन के इस बेहद असंवेदनशील बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आहवान पर कोरिया जिले में सभी कांग्रेसियो ने महंगाई को राष्ट्रीय आपदा बताया। उनका कहना था, पिछले 7 सालों में महंगाई दोगुने से अधिक हो गई है। कोरोना की वजह से लोगों की आय प्रभावित है। इस वजह से दिक्कते बढ़ रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों को जिम्मेदार है। और बेहद बुरे दौर से गुजरी रहे लोगो के लिए भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल का यह कहना कि “अगर महंगाई राष्ट्रीय आपदा है तो जो लोग ऐसा कह रहे हैं वे खाना-पीना त्याग दें। अन्न त्याग दें। पेट्रोल का उपयोग बंद कर दें। मुझे लगता है कि केवल कांग्रेसी और कांग्रेस को वोट देने वाले लोग ही ऐसा कर देंगे तो महंगाई कम हो जाएगी।” बेहद शर्मनाक और मंहगाई से कराह रही जनता का मजाक भाजपा के नेता जिस प्रकार से उडा रहे हैं।
वही पर कां्रगेस के वरिष्ठ नेता मुख्ताह अहमद ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 43 प्रतिशत वोटरों ने कांग्रेस को वोट देकर भाजपा को सत्ता से हटाया था। इसका मतलब है 2018 में मतदान करने वाले कुल 1 करोड़ 42 लाख 90 हजार 497 वोटरों में से 61 लाख 44 हजार 913 लोग खाना-पीना छोड़कर अपनी जान दे दें ताकि महंगाई कम हो। तो क्या भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल इन 61-62 लाख लोगों को मरने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछती है कि वे अपने इस असंवेदनशील नेता के बयान से कितना इत्तफाक रखते हैं । इस दौरान योगेश शुक्ला सुरेंद्र तिवारी अजय सिंह रियाजुद्दीन दीपक गुप्ता विकास शिवहरे विनोद शर्मा मनोज दुबे अरशद राजू साहू सुमित ताम्रकार सतीश दास ने शामिल रहे।

2014 में महंगाई डायन थी अब परी हो गई


मंहगाई पर भाजपा नेता के इस बयान पर कां्रगेस के महिला नेत्री संगीता राजवाडे ने कहा, 2014 के पहले तक बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा के लिए मंहगाई डायन हुआ करती थी। उस समय भाजपा के नेता चैक-चैराहों और धरना स्थल केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती दिखती थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साइकिल चलाकर पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध किया था। तब वह 65 रुपया था। अब पेट्रोल 92 रुपया पहुंच गया है तो ये ऐसा बयान दे रहे हैं। क्या आज मंहगाई डायन भाजपा और मोदी को परी लगने लगी है ।

राजीव कां्रगेस ने जताया विरोध


राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोरिया के द्वारा महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । जिसमें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संभागीय समन्यवक संगीता राजवाड़े, जिला समन्यवक मुख्तार अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी रियाज अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी आई के मिश्रा, उपसरपंच याकूत शाह, श्रीमती रंभा बिशेन, अभिषेक मिश्रा उपस्थित थे । सुबह 10 से 12 बजे तक अपने-अपने घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours