चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरु

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में चरमराई हुए विद्युत व्यवस्था को लेकर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वर्तमान जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में आज बैकुंठपुर बिजली ऑफिस के सामने में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई । बताया गया कि यह धरना प्रदर्शन हर रोज निरंतर चलता रहेगा । जब तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो जाती बिजली विभाग को मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त 2 महीने का लॉक डाउन मे समय था पर उन्होंने कोई मेंटेनेंस नहीं किया । जब सर के ऊपर बरसात है तो इन्हें मेंटेनेंस की याद आ रही है और मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली गोल कर दे रहे है और ताज्जुब की बातें तो यह है अगर किसी जगह कहीं लाइट गोल हो तो बिजली ऑफिस या सब स्टेशन का फोन डेट कर दिया जाता है।

वहां के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी फोन उठाने तक की जरूरत नहीं समझते हैं कहीं पर पेड़ गिरने की वजह से बिजली गुल हो जाती है तो दो दो तीन तीन दिन तक उस क्षेत्र की बिजली बंद रहती है । बिना आंधी पानी के घंटों बैकुंठपुर शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है जब जिला मुख्यालय का यह हाल है तो आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का हाल क्या होगा । आप इसी से अंदाज लगा लीजिए आज 9 जून 2021 दिन बुधवार को बैकुंठपुर बिजली ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे मंडल अध्यक्ष भानु पाल मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र जयसवाल अनुराग दुबे सलमान अहमद शामिल थे जब तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तो यहां प्रतिदिन 4 से 5 लोग कॉविड प्रोटोकाल के तहत धरना प्रदर्शन में रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours