तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा भाव्या हेल्थ सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड की निगरानी में चलाये जा रहे । मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अन्तर्गत सम्पूर्ण छ0ग0 में मोबाइल मेडिकल यूनिट एम्बुलेंस के द्वारा योजना के तहत अब तक 10 हजार षिविरों का आयोजन, 5 लाख लोगों को इस स्वास्थ सेवाओं को पहुंचाया जा चुका है, और आगे निरन्तर अंतिम व्यक्ति तक इस सुविधा को पहुंचाने का प्रयास निरन्तर जारी है। 5 लाख लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुचाने के उपरान्त 11 जून 2021 को कोरिया- जिला, चिरमिरी नगर निगम के (पार्किग प्वाईट) में समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (कोरोना वारियर) के उपस्थिति में केक काटकर सभी चिकित्सकों एवं उनके अधिनस्त कार्यरत, कर्मचारी तथा स्वास्थ्य कार्यकताओं का आभार करने के साथ- साथ कृतज्ञता व्यक्त किया गया। तथा आगे इस सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रण लिया गया। इस कार्यक्रम में जिला- कोरिया मोबाइल मेडिकल यूनिट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आशीष जायसवाल, सूडा अधिकारी, ए.पी.एम. असफाक अहमद, चिकित्सक – डाॅ. एस.एच. सुखदेव, डाॅ किरन किषोर के साथ साथ समस्त स्वास्थ्यकर्ता उपस्थित रहें।
as

+ There are no comments
Add yours