न्यू लाईफ में विश्व रक्त दान दिवस पर आनलाईन कार्यशाला

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में नर्सिंग फैकल्टी मिस सुमन तेन्दुलकर के द्वारा विष्व रक्त दान दिवस पर आनलाइन कार्यषाला आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष 14 जून को विष्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा विष्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विष्व रक्त दान दिवस का थिम ‘‘सेलिब्रेटिंग द गिफ्ट आफ ब्लड‘‘ स्लोगन आफ द डे गिव द ब्लड एवं कीप द वल्र्ड बीटिंग है, इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देष्य लोगों में रक्त दान को लेकर जागरुकता लाना है एवं रक्त दान को लेकर आमजनता प्रोत्साहित किया जाना है। जिससे भविष्य में कभी भी किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त आघान के अभाव से ना होे। प्रत्येक 02 सेकेण्ड में रक्त आघान की आवष्यकता होती है, प्रतिदिन हमारे देष में 38000 व्यक्तियों को रक्त की जरुरत होती है।
रक्त दान के फायदे-हृदय रोग कम होने की संभावना, ब्लड कैंसर रोग कम होने की संभावना, मुफ्त में स्वास्थ्य संबंधित जाँच, रक्त दान करने से वनज कम होना, रक्त दान करने से सेहत अच्छी बनी रहती है, रक्त दान करने से रेड ब्लड सेल का बढ़ना, रक्त दान करने से लिवर से होने वाली समस्याओं में राहत।
व्यक्ति रक्त दान करने के पात्र है- जिनकी उम्र 18-60 वर्ष हों, जिनकी वनज 45-50 किलो हो, ऐसे व्यक्ति जिनका स्वास्थ्य अच्छा हो, किसी तरह के नषा या रक्त संबंधित बिमारी एवं दवाओं का सेवन ना करता हो।
रक्त दान एक ऐसा दान है जिससे हम व्यक्ति की जान बचा सकते है। रक्त दान के बाद व्यक्ति को हरी सब्जीयां, अण्डे, फलों का रस लेना स्वास्थ्य के लिए उत्तम है।
विष्व रक्त दान दिवस के विषय में छात्र- छात्राओं को आॅनलाईन वर्चुअल कार्यषाला के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराया गया। इस पूरे आनलाईन वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन प्राचार्या मिस तितिक्षा राज एवं समस्त नर्सिंग फैकल्टी के उपस्थिती में किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours