भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर मंडल सूरजपुर शहर द्वारा 6 शक्ति केंद्रों में दो दिवसीय कार्यक्रम …….भूपेश बघेल का दारू वाले बाबा का स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र रहा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल सूरजपुर शहर द्वारा नगर के 6 शक्ति केंद्रों में दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कांग्रेस के भूपेश सरकार के ढाई वर्ष में किए गए घोषणापत्र के झूठे वादों को जनता से पूछा गया, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि ढाई वर्ष का यह कालखंड जनता से किये सभी वादे को तोड़ने , धोखाधड़ी , विश्वासघात और अराजकता के काले अध्याय के रूप में ही जाना जाएगा। पवित्र गंगाजल हाथ में ले कर किये गए तमाम घोषणाओं की जिस तरह इस सरकार ने अवहेलना की है , वैसा अन्य उदाहरण देश में कोई और नहीं है। पूर्ण शराबबंदी बनाम होम डिलीवरी,
इन्होंने किसानों ,नवजवानों, माताओं बहनों,बुजुर्गों,नौकरी पेशा, व्यापारी, मजदूर सबको ठगने का काम किया है।


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहु ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान हाथ मे गंगाजल लेकर घोषणा पत्र जारी किया था कि किसानो को पिछले दो वर्ष का बोनस दिया जाएगा,स्व सहायता समूह के कर्ज माफ किये जायेंगे, गरीबों को निशुल्क पट्टा पक्के मकान , युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता,बुजुर्गों को 1500 पेंशन देने की बात की गई थी लेकिन यह सारे वादे खोखले साबित हुए हैं और आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भूपेश सरकार से ढाई वर्ष का हिसाब मांग रही है चारों तरफ अराजकता का माहौल है खनिज संपदा का खुले आम दोहन हो रहा है प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है हर वर्ग इस सरकार से तंग आ गया है जहां केंद्र सरकार जन कल्याण का काम कर रही है वही ये सरकार छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रही है । इस दौरान वार्डों का भ्रमण कर लोगों को भूपेश सरकार की विफलता और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। एवं भूपेश सरकार जवाब दो ढाई वर्षों का हिसाब दो के नारे लगाए।

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न शक्ति केंद्रों में अतिथि के रूप में जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल मुरली मनोहर सोनी थलेश्वर साहू शशि किरण खेर, डॉ एचएन चतुर्वेदी मुकेश गर्ग, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल,शांति सिंह ,सुमन सिंह विमला भगत,शबनम ताज ने विभिन्न वार्डों में जाकर विचार रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद मिश्रा,भोलाशंकर साहु,अजय सिंह, मनमोहन जायसवाल, सत्यनारायण गुप्ता, संदीप जयसवाल, सुल्तान खान, रमेश साहू,सुशील साहू, सरोज साहू, लाल मोहम्मद, लक्ष्मण कसेरा, त्रिपुरारी साहू, शिव शंकर, साहू पौधा, देवमुनिया साहू, धन कुमारी देवांगन, मनोज सोनी, सुरेश सिंह, बैजनाथ कश्यप, उषा सिंह, कंचन सोनी, राजेश साहू, राजू देवांगन, किशन देवांगन,विक्की रवि, आदि कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours