एस ई सी एल प्रबंधन लापरवाही से कालोनियों में निस्तारी की समस्या

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

चिरमिरी शहर के वेस्ट चिरमिरी में इन दिनों पाने की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है जहां एस ई सी एल प्रबंधन लापरवाही करते हुए एसईसीएल कालोनियों में निस्तारी के लिए पानी देने का कार्य पूर्व से करते आ रहा है लेकिन पिछले 5 दिनों से मोटर जल जाने का बात करते हुए पानी आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दिया जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग घरों में बर्तन से लेकर कपड़े धोने तक के पानी के लिए परेशान नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एसईसीएल प्रबंधन पूरे मामले में चुप्पी साधा हुआ है और मोटर जल जाने की बातें कर रहा है लेकिन पिछले 5 दिनों से अब तक मोटर नहीं बनाया जा सका।

अगर बात की जाए चिरमिरी की तो कई ऐसे क्षेत्र भी है जहां पर बिजली पानी की यह समस्या रोजाना खड़ी हो रही है केवल वेस्ट चिरमिरी में ही आ समस्या नहीं है अपितु गेल्हापानी कोरिया कालरी में भी यह समस्या लगातार बनी हुई है जिसमें एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा पेयजल से लेकर बिजली की सप्लाई मनमौजी तरीके से कर रहे हैं।

पार्षद ने टैंकर लगाकर लोगों को पानी पहुंचाया–वार्ड नंबर 4 के पार्षद हेमलता मुखर्जी के द्वारा वार्ड वासियों के समस्याओं को देखते हुए नगर निगम का टैंकर मंगाकर पानी की सप्लाई कराया गया है जिससे लोगों ने काफी हद तक पानी की समस्या दूर हुई है लेकिन अभी तक एसईसीएल प्रबंधन की कुंभकरण की नींद ना टूटने के कारण श्रमिक कालोनियों के लोगों में काफी रोष बढा हुआ है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours