तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर हर दिन बढ़ती हुई मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ क्रमिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी कड़ी में षुक्रवार जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के खरवत में कांग्रेस के द्धारा मोदी के पुरानी भाषणों को लोगो का सुनाया गया। ताकि जिले के लोग भी जाने की भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। बैकुन्ठपुर विधयक अम्बिका सिंह देव व कां्रगेस जिलाध्यक्ष सहित ब्लाक कां्रगेस के नेतृत्व में किया गया। विधायक व संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव ने कहा कि कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल का दाम 60 रुपये तथा रसोई गैस का दाम 400 रुपये था। तब भाजपाई बैलगाड़ी व सिलेंडर लेकर धरना प्रदर्शन करते रहे। आज जब मोदी सरकार के राज में पेट्रोल 100 व रसोई गैस 900 के पार हो गई है तो भाजपाई मौन हैं।
इस सबंध में कांग्रेस बैकुन्ठपुर ब्लाक के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा भाजपा जब विपक्ष में होती है तो महंगाई डायन होती है और वही मंहगाई सत्ता में आते ही प्रेमिका बन जाती है। वही पर कां्रगेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी केंद्र में सरकार बनाने से पहले लच्छेदार भाषण देते थे। आज मंहगाई नजर नहीं आ रही है। आम जनता की जेब मे डाका डाला जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। आमजन का जीना दूभर हो गया है।
इससे पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आज कोरिया जिला के बैकुंठपुर ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में तेल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ आज स्थानीय हाईवे खरवत चैक में सांकेतिक चक्का जाम किया गया।
आज देश में पेट्रोल तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा जबरदस्त आज प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता रसोई गैस पेट्रोल डीजल तेल केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया । हाईवे रोड में सांकेतिक चक्का जाम किया गया ।
आज के इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, संगीता राजवाड़े, जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद, प्रदीप गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, अशोक जयसवाल, बृजवासी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, गणेश राजवाड़े, राकेश जयसवाल, रामकृष्ण साहू, रवि शंकर राजवाड़े, धीरज सिंह, विनोद शर्मा, मनिंदर कौर, रकीबा बेगम, लक्ष्मी सिंह, लाल दास महंत, आई के मिश्रा, प्रवीण भट्टाचार्य, आशीष डबरे, मनोज दुबे, दीपक गुप्ता, रियाजुद्दीन असगरी सिद्दीकी आशीष यादव एवं अन्य लोग चक्का जाम और धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours