सरकार से राहत की मांग लेकर निजि विघालय संघ के लोग कलेक्टर से मिले

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

1 जुलाई से ऑफलाइन पढ़ाई प्रारंभ कराने आरटीई की शुल्क विद्यालयों को जारी करने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर निजी विद्यालयों के संचालक शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे । जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एडिशनल कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौप कर ध्यान आकृष्ट कराया कि निजी विद्यालय संचालक कल्याण संघ कोरिया ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि कोरोनावायरस शुरुआत से ही जिले के अशासकीय विद्यालय गंभीर संकट में है । संक्रमण काल में जिले के स्कूल बंद हुए हैं जिसके कारण विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हुई है संघ ने मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्रभावी नीतियों के कारण कोरोना का संक्रमण जिले में अब काफी कम हो चुका है । इसलिए 1 जुलाई से सभी विद्यालय में ऑफलाइन पढ़ाई कराने के लिए विभाग को निर्देशित किया जाए । छात्र 2020-21 में परिस्थितियां विपरीत होते हुए भी शिक्षा को रुकने नहीं दिया । विघालय संचालको की माने तो मात्र 40 फिसद छात्रो के परिजनो द्वारा ट्यूशन फीस जमा की गई । शेष पालक जिन्होंने शिक्षण शुल्क जमा नहीं किया है उन्हें शुल्क जमा करने के लिए निवेदन पत्र जारी किया जाना चाहिए।वही पर कोरोना काल के दौरान स्कूल बसो रोड टैक्स माफ किया जाए बसों की पात्रता अवधि 12 महीने से 2 वर्ष आगे बढ़ाई जाए। आर्थिक संकट से गुजर रहे निजी विद्यालयों का 15 महीने का बिजली बिल माफ किया जाए। निजी विद्यालयों को वापस पटरी में लाने के लिए बगैर ब्याज का रिचार्ज कराया जाए। स्कूल बसों का संचालन बंद है ऐसे में बैंक एवं फाइनेंस कंपनियां किस जमा करने के लिए दबाव बना रही हैं । ज्ञापन सौंपने के दौरान निजी विद्यालय संचालक कल्याण संघ कोरिया के सचिव डॉ विजय जांगड़े ने कहा कि जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सुरेश साहू प्रमिला सिंह पांडे मनीष सिंह उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours