गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


शासन द्वारा जिले में ‘‘रोका-छेका’’ अभियान के अन्तर्गत् जिले के गौठानों में स्व-सहायता समूहों, गौठान प्रबंधन समितियों, ग्रामीणों, कृषकों, पशुपालकों को पशुओं के ‘‘रोका-छेका’’ करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे बारिश के मौसम में फसलों की पशुओं से सुरक्षा एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटना से जन एवं पशु हानि को रोका जा सके।
अभियान अन्तर्गत् विभाग द्वारा गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों एवं कृषकों, पशुपालकों को आवश्यकतानुसार पशुओं का उपचार, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, डिवर्मिंग कर औषधियों का वितरण किया जा रहा है। अभी तक जिले के 12 गौठानों क्रमशः विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के पोटेडाॅंड़, नरकेली एवं मोदीपारा, विकासखण्ड सोनहत के अकलासरई, चकडॅंड़, विकासखण्ड खड़गवाॅं के बरमपुर, देवाडाॅंड़ एवं सकरिया, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के रोझी एवं पिपरिया, विकासखण्ड भरतपुर के बहरासी, कन्जिया एवं जमथान में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों, कृषकों, पशुपालकों एवं गौठान प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की जा चुकी है। आयोजित किये गये निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों में 352 पशुओं का उपचार, 1453 पशुओं में टीकाकरण, 1154 पशुओं को औषधि वितरण, 17 पशुओं का बधियाकरण एवं 359 पशुओं का डिवर्मिंग (कृमिनाशक दवापान) कराया जा चुका है।
शासन के निर्देशानुसार दिनाॅंक 15 जुलाई 2021 तक ‘‘रोका-छेका’’ अभियान अन्तर्गत् विभाग द्वारा गौठानों में नियमित रूप से उपरोक्तानुसार कार्यवाहियाॅं सम्पादित की जावेंगी। कृषकों, पशु पालकों से आग्रह है, कि उक्त कार्यक्रम अन्तर्गत् अधिक से अधिक सॅंख्या में अपने पशुओं को लेकर आवें और निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का लाभ उठावें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours