तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाने निर्देश पर तत्परता दिखाते हुए पोंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पोंडी निवासी अम्मू कुमार एवं रजिंदर द्वारा पोंडी में ब्राउन शुगर बिक्री करने के फिराक में घूम रहे हैं , जिसकी सूचना थाना प्रभारी द्वारा तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह चिरमिरी को दिया गया जिनके मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम सूचना तस्दीक कर आरोपियों के घेराबंदी हेतु रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना तस्दीक किया गया तो गाड़ाबुड़ा पोंडी मे अम्मू कुमार एवं राजिंदर सिंह को मोटरसाइकिल में सड़क किनारे देखा गया जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे कि घेराबंदी कर दोनों को पकड़ कर गवाहों के समक्ष तलाशी लिया गया, तो अम्मू कुमार के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर वजन 2.61 ग्राम कीमती 25000 रुपये करीब का बरामद हुआ तथा राजिन्दर सिंह के पास से एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक लाइटर बरामद हुआ की प्रकरण में बरामद ब्राउन शुगर इलेक्ट्रॉनिक छोटा तराजू एक नग लाइटर परिवहन में प्रयुक्त वाहन प्लेटिना क्र सी. जी.16 डी. 0637 नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत जप्त किया गया प्रकरण में आरोपी अम्मू कुमार पिता बैकुण्ठ प्रसाद गुप्ता उम्र 25 वर्ष एवम राजिंदर सिंह पिता राम सिंह उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी 44 नम्बर दफाई पोड़ी थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में नवपदस्थ थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहा.उप निरी. विनय तिवारी
प्रधान आर. समरीत मरावी आरक्षक शहबाज, निर्भय नारायण, सुशील भगत, रियाजुद्दीन, हेमंत , प्रभात, सुनील रजक, मनोज, बाबूलाल एनसीओ अजय दुबे का विशेष योगदान रहा।
ये सामान भी किया गया बरामद — आरोपी अम्मु कुमार और राजैन्द्रर सिंह के पास से एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजु और एक नग लाइटर और परिवहन में प्रयुक्त प्लाटिना बाइक कमाक सी .जी. 16 डी.0637 को भी जब्त किया गया है।

+ There are no comments
Add yours