तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में संपन्न समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक व्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्राथमिक केंद्र 24 घंटे संचालित हों, यह सुनिश्चित करें। इसी तरह उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-अर्जन के मुआवजा प्रकरणों को लंबित ना रखें, इनका शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने संबंधित विभागों को भी इसके संबंध में सख्त निर्देश दिये।
उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कहा कि जाति, आय, निवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को कोई परेशानी ना हो। इसी तरह नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार के कार्य भी समय पर पूर्ण हो जायें। ऋण पुस्तिका वितरण एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) प्राकृतिक आपदा से हुई हानि के प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करें।
as

+ There are no comments
Add yours