हडकंप………सुधर जाओ वर्ना सुधार दिये जाओगे सलाहकार महोदय…..आधी रात में COLLECTOR ने मारा जिला अस्पताल में RAID

Estimated read time 1 min read

वादे के मुताबिक श्री धावडे जिलाअस्पताल पहुॅचकर लिया जायजा

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


एैसा कम ही होता है कि जिले के जिलाधिकारी जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओ को देखने आधी रात गये जिला अस्पताल जाते हो । किन्तु दो दिन पहले कोरिया कलेक्टर ने हमसे बात करते हुए साफ कहा था कि मैं अब जिला अस्पताल कि अव्यवथाओ पर स्वयं निगरानी रखूंगा। और उन्होने हमसे किया वादा निभाया और जिला अस्पताल पहुॅचकर जिला अस्पताल के अव्यवस्थाओ के लिए जिम्मेदारो में से एक जिला अस्पताल सलाहकार अंकित ताम्रकार को फोन कर बुलवाया और जमकर खरी खोटी सुनाते हुए अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ वर्ना सुधार दिये जाओगे। गौरतलब हो कि कोरिया कलेक्टर को जब हमने जिला अस्पताल में एबुलेंस से मेडिकल कचरे के परिवाहन की जानकारी दिया तो वो इस बात से बेहद हैरान रह गये थे एैसा कैसे कोई कर सकता है।
तो स्वास्थ्य सुविधाओ में सुधार के तहत कोरिया कलेक्टर मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीक मुआयना किया। लापरवाह कर्मचारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने निरीक्षण में पाई गई कमियों के लिए जिला अस्पताल के कंसल्टेंट को जमकर फटकार लगाई। अपने औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धावड़े ने उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी सजगता और सहृदयता से काम करने की नसीहत दी।

दिये गये निर्देष का हो पालन

विदित हो कि जिले में आते ही कलेक्टर ने अपनी प्राथमिकता जाहिर करते हुए जिले भर में स्वास्थ्य अमले को सजगता और ततपरता से कार्य करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। श्री धावड़े ने बीते एक माह में ही दर्जनभर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए थे।

वार्डो की साफ सफाई लिया जायजा

अपने निर्देशो पर विभाग की कार्यवाही का जायजा लेने के लिए आज मध्यरात्रि उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यंहा पंहुचकर उन्होंने अलग अलग वार्डाे का निरीक्षण कर साफ सफाई,दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली और भर्ती मरीजों से बात चीत भी की। साफ सफाई के लिए दिए गए पूर्व निर्देशों का पालन किये जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

गर्मी के मददेनजर एसी लगाने को कहा

बच्चों के वार्ड में पँहुच कर मुआयना करने के बाद उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए एयर कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सको से उन्होंने भर्ती मरीजों और इमरजेंसी के प्रकरणों के बारे में जानकारी ली।

केंटिन संचालक को लगाया फटकार

अस्पताल परिसर में स्थित केंटीन में निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की उचित व्यवस्था नही होने के कारण केंटीन संचालक को उन्होंने जमकर फटकार लगाई और भोजन व्यवस्था के लिए विशेष सफाई रखने के निर्देश दिए।

सलाहकार साहब दोबारा अव्यवस्था मिली तो…?

परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र बन्द पाए जाने पर उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला अस्पताल के सलाहकार अंकित ताम्रकार को कड़ी चेतावनी देते हुए केंद्र 24 घण्टे खुला रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सबसे संवेदनशील विषय है इसलिए प्रत्येक स्वास्थ्य अमले को पूरी निष्ठा और संवेदना के साथ मरीजों का उपचार करने की जरूरत है। उनके इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत भी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours