तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैकुंठपुर नगर के स्वयंसेवकों के द्वारा खुटनपारा स्थित शिव मंदिर एवं मुख्यमार्ग में सफाई अभियान चलाया गया । साथ ही स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और स्वस्थ रहने हेतु जानकारी दी गई । साथ ही मंदिर में साप्ताहिक आरती कार्यक्रम, महीने के अंतिम रविवार के दिन बैठक हेतु योजना बनाई गई । इस समय करोना महामारी से निपटने हेतु हमें व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आस पास की स्वच्छता पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में नगर के स्वयंसेवक एवं मोहल्ले के नागरिक उपस्थित थे ।
as

+ There are no comments
Add yours