रोका छेका अभियान के तहत ग्राम गौठानों में पशुओं की जांच के साथ, टीकाकरण

Estimated read time 1 min read

1 जुलाई से 15 जुलाई तक चले इस अभियान में पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार

Baikunthpur @ Tahkikat News

पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डा. एस के मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग रोका-छेका अभियान के तहत गौठान में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पशुओं के चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का उपचार और टीकाकरण कार्य किया गया। इसके साथ ही पशुओं को होने वाले सामान्य बीमारियों के लिए उपचार के साथ ही पशुमालिकों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि अभियान अन्तर्गत विभाग द्वारा गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों एवं कृषकों, पशुपालकों को आवश्यकतानुसार पशुओं का उपचार, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, डिवर्मिंग कर औषधियों का वितरण किया गया। अभियान अन्तर्गत जिले के संचालित 136 गौठानों में रोका-छेका कार्यकम के साथ पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कृषक, पशुपालक उपस्थित हुये। उन्होंने जिले में रोका-छेका अभियान के तहत पशुपालन विभाग द्वारा किये गये कार्यों की विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक गौठानों में 139 बैठक की गई तथा 146 पशु शिविर आयोजित किये गये, साथ ही 5 हजार 840 पशुओं को गौठानों में लाया गया। शिविर में लाये गये पशुओं में 1 हजार 307 पशुओं का उपचार, 5 हजार 396 पशुओं का टीकाकरण, 3 हजार 171 औषधि वितरण, 37 कृत्रिम गर्भाधान, 221 बधियाकरण, 1 हजार 536 डिवर्मिंग, 47 पैरा यूरिया उपचार प्रदर्शन तथा 63 कुक्कुट इकाई वितरण किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत गौठानों में गौठान प्रबंधन समितियों, ग्रामीणों, कृषकों, पशुपालकों द्वारा पशुओं में रोका-छेका किया गया, जिसके तहत बारिश के मौसम में फसलों की पशुओं से सुरक्षा एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटना से जन एवं पशु हानि को रोका गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours