- 19 – हल्दीबाड़ी. 20 – बड़ा बाजार . 21 डोमनहिल तारीख को लगेगा शिविर. होगा त्वरित निदान.
तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
राज्य शासन के आदेश पर हर जिले की तरह अब कोरिया जिले के साथ नगर निगम चिरमिरी में भी स्थानीय लोगो की सबसे जटिल समस्या की सुनवाई. और उसका त्वरित निराकरण का 19 जुलाई दिन सोमवार से निदान करने के कार्य का शुभ आरंभ किया गया जिसकी स्वयं जानकारी लेने मनेंद्रगढ़ विधान सभा के विधायक डॉ.विनय जायसवाल पहुचे और उपस्थिति लोगो से कार्य की जानकारी लेते हुए उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया । उल्लेखित है की राज्य सरकार से बीते दिवस हुए आदेश पर पुरे प्रदेश में अर्बन क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचल तक के लोगो को अब शासकीय कार्यालयों का चक्कर काटने की जरुरत और होने वाली परेशनियों से निजात दिलाते हुए इस बड़ी समस्या से त्वरित निराकरण करने की पहल करते हुए अलग अलग दिन और अलग अलग समय में शिविर लगा कर उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जा रही है एवं बने हुए प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगो ने एक अलग ही ख़ुशी मिल रही है जिससे लोग राहत की सांस ले रहे है । इसी तारतम्य में सोमवार को विधायक डॉ जायसवाल ने स्थानीय हल्दीबाड़ी के शासकीय माध्यमिक स्कुल में एक दिवसीय शिविर का शुभ आरंभ करते हुए उपस्थित लोगो को उनका निवास प्रमाण पत्र.जाति प्रमाण पत्र.आय प्रमाण पत्र.का वितरण किया और लोगो को इसका बड़ चढ़ कर लाभ लेने की सलाह दी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम पीबी.खेस. तहसीलदार विभोर यादव.प्रधान आचार्य एस बघेल. वार्ड पार्षद सन्नी चौथा. लल्लू इकराम खान.रज्जाक खान. एल्डरमैन उमा शंकर अलगमकर.दिनेश यादव. बलदेव दास. शाबिर खान.राजा मुखर्जी. सहित स्थानीय वार्ड वासी उपस्थित रहे ।
as


+ There are no comments
Add yours