Baikunthpur @ Tahkikat News
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के द्वारा महान क्रांतिकारी नेता बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती एवं जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा के विशेष उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप के अगुवाई में एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में इन महापुरुषों की जयंती एवं पुण्य तिथि चिरमिरी स्थिति विधायक कार्यालय में संपन्न हुई ।
कार्यक्रम में विधायक, महापौर ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य वक्ताओं ने इन महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इनका देश के प्रति योगदान को याद दिलाते हुए इनकी महानता के बारे में सभा में अपने विचार रखें ।
जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर राव, वरुण शर्मा ,बलदेव दास, मनजीत सिंह, रामप्यारे चौहान, शिवांश जैन, मोहम्मद शहाबुद्दीन, ओम प्रकाश गुप्ता , नरेंद्र सिंह कोहली, चन्ना राव, फिरोज खान , रामजी यादव , नीता डे, प्रभास राय, संजय कुमार साहू, ठेला राम, राहुल कश्यप, अशोक पटेल, मनीष मुंघाटे, चंद्रभान बर्मन, राजेश बच्ची, दिनेश दुबे, मोहम्मद सलीम, सुभाष दास, रमेश कुमार, शिवराम प्रधान, निर्मला कुमारी, शैल कुमारी, रानी तिवारी , राजेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार,दीपक साहू, विजेंद्र कुमार, अजीज मंसूरी, मोहम्मद कैफ, संतोष नाहक, रूप सिंह एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे ।
सभा का सफल संचालन युवा नेता शिवांश राजू जैन के द्वारा किया गया ।
as


+ There are no comments
Add yours