नेता प्रतिपक्ष कौशिक का देवेंद्र तिवारी के निवास पर हुआ जोरदार स्वागत

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राज्य वनौषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र तिवारी के आमंत्रण पर ओड़गी बैकुंठपुर स्थित निवास पहुँचे। श्री तिवारी के आग्रह पर पहुँचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताप्रतिपक्ष एवं अन्य नेतागण का जोशीला अभिनन्दन किया। भाजपा के नेतागण का श्री देवेंद्र तिवारी की माता श्रीमती शांति तिवारी ने अभिनन्दन किया। इस बीच पार्टी पदाधिकारियों ने सभी का हालचाल जाना एवं सामान्य चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व केबिनेट मंत्री भइयालाल राजवाड़े,पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदीप सलूजा, चम्पा देवी पावले, पूर्व मेयर डमरू बेहरा, जिला महामंत्री जमुना पांडेय, जिपं अध्यक्ष रेणुका सिंह, जिला मंत्री पंकज गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी,जिला मंत्री अनिता देवी, मण्डल अध्यक्ष भानुपाल ,रघुनन्दन यादव,जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े ,नपं अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो संजय सिंह, जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, प्रदेश कार्य सदस्य हर्षल गुप्ता, मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला नेताम, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, भाजयुमो नेता सतेंद्र राजवाड़े, हितेश सिंह, मनोज शुक्ल, प्रखर गुप्ता,रुद्र साहू, राजाराम राजवाड़े,सुमित गुप्ता,चंदन कुमार, दिव्य वैद, मनोज सोनवानी, दीपक जायसवल रिंकू रजवाड़े, भजन राजवाड़े, अशोक कुमार, रोशन राजवाड़े, मनोज साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र चक्रधारी,जितेंद्र राय, जया कर, प्रवीण सिंह, बर्नाली मुखर्जी, मंजू जीवनानी,मीनू पटेल,उज्ज्वल चक्रवर्ती सहित पार्टी कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours