न्यू लाईफ में विष्व स्तनपान सप्ताह पर कार्यषाला

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग में नर्सिंग फैकल्टी तितिक्षा राज एम.एस.सी चाइल्ड हेल्थ द्वारा विष्व स्तनपान सप्ताह पर कार्यषाला आयोजित किया गया। इस वर्ष विष्व स्तनपान सप्ताह का थिम ‘‘प्रोटेक्ट ब्रेस्टफीडिंग शेयर्ड रिस्पांसिबिलटी‘‘ अर्थात स्तनपान की रक्षा-एक साझा जिम्मेदारी, को ध्यान में रखकर कैसे हमंे लोगों को जागरूक करना है स्तनपान के प्रति यह बताया गया। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से सावधानियों और सलाह को सुनिष्चित करते हुए प्रतिवर्ष की तरह विष्व स्तनपान सप्ताह आज मनाया गया। विष्व स्तनपान सप्ताह के बारे में जनसमुदाय में जागरुकता बढ़ाने और स्तनपान से होने वाले षिषु लाभ के बारे में बताया गया। प्रत्येक वर्ष विष्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता हैै। इसका उद्देष्य महिलाओं को स्तनपान के कार्य को दृढ़तापूर्वक करने का समर्थन करता है। स्तनपान षिषु को हर रोग से लड़ने के लिए सक्षम करता है। यह एक कम वसा एवं उच्च प्रोटीन वाला दुध है जो नवजात षिषु की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। माँ का दुध षिषु की प्रतिरोधक क्षमता बढाने में भी सहायक होता है गर्भवती एवं प्रसव पश्चात माताओं के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति छात्र- छात्रओं को जागरूक किया गया। जिनका उद्देश्य रहा- कामकाजी महिलाओं को स्तनपान को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना, माता-पिता में स्तनपान को लेकर जागरूकता पैदा करना, स्तनपान के महत्व को लेकर जागरुकता पैदा करना और पर्याप्त एवं उचित पूरक आहार के बारे में बताना।
इस पूरे कार्यषाला का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखते हुए विष्व स्तनपान सप्ताह में छात्र- छात्रओं को सामाजिक दूरी व मास्क लागाकर स्तनपान के बारे में जागरूक किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours