तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
भाजपा के चिंतन शिविर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि ये चिंतन नहीं चिंता की शिविर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। भाजपा के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को तो अब छत्तीसगढ़ में ही घर बना लेना चाहिए और जमीनी स्तर पर जाकर देखें कि कांग्रेस लोकहित के लिये कैसे तत्परता से कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न बैठकों में भाजपा नेता जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में मंथन कर रहे, उससे स्प्ष्ट हो रहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के व्यक्तित्व और कांग्रेस सरकार की योजनाओं का कोई तोड़ नहीं खोज पाने के कारण विपक्षी दल के नेता बेचैन हैं इसलिये चिंतन शिविर कर रहे है।
as

+ There are no comments
Add yours