नव प्रवेशी छात्रों को लगाना होगा वृक्ष व उठानी होगी जिम्मेदारी …. जनकपुर महाविधालय की पहल….

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

पृथ्वी का तापमान और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है जिससे मानव जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है अगर इसे सम्हाला नहीं गया तो धरती पर जीवन अत्यंत कठिन हो जाएगा ।
शासकीय नवीन महाविद्यालय, जनकपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा.एस.पी.त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि धरती पर जीवन बचाना है तो वृक्षारोपण अनिवार्य है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा‌ योजना अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि अब सभी नवप्रवेशी छात्रों को एक वृक्ष लगाना अनिवार्य होगा और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी होगी ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours