आईआरएडी एप से सड़क हादसे रोकेगी पुलिस, शुरु हुआ प्रशिक्षण

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (आईआरएडी) प्रोजेक्ट के तहत एसपी संतोष सिंह ने सड़क हादसों को रोकने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के लिए पुलिस अब मोबाइल एप के जरिए समेकित सड़क दुर्घटना डेटाबेस (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) आईआरएडी तैयार करेगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। एस पी कोरिया ने बताया कि बताया गया कि यदि सड़क दुर्घटना होती है तो मौके पर पहुंच कर एप के माध्यम से सूचना को संकलित करना होगा। इस एप के सभी आंकड़ों का विश्लेषण आईआईटी मद्रास करेगा।

क्या है आईआरएडी एप
सड़क हादसा होने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को सड़क दुर्घटना का पूरा विवरण फोटो, वीडियो, घायल, मरे व्यक्ति का नाम, उम्र, पता, वाहन नंबर, स्थल, हादसे का कारण एप में भरा जाएगा। इससे हादसे की सूचना के बारे में लोक निर्माण विभाग, एनएचआई, सेतु निगम आदि विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी मिलेगी। इसके बाद डेटा का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी-एम) विश्लेषण करेगा। बाद में सड़क हादसे को रोकने के लिए सड़क में सुधार पर कार्य किया जाएगा।

एप प्रारंभ, दिया गया प्रशिक्षण
सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन विभाग द्वारा इन्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस एप पुलिस विभाग, आर.टी.ओ. एवं लोक निर्माण विभाग को सम्मिलित कर प्रारंभ किया गया है। उक्त एप का उपयोग करने के संबंध में पुलिस विभाग जिला कोरिया के तीनो अनुविभागों क्रमश बैकुण्ठपुर, चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ के विवेचना अधिकारियों को दिनांक 10.08.2021 से 12.08.2021 तक प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर एप के नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 10.08.2021 को पुलिस विभाग के बैकुण्ठपुर अनुविभाग के विवेचना अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर के क्रान्फ्रेस हाल में ऑनलाईन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में एप का उपयोग करने का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर एक विवेचक को किन-किन सावधानियों के साथ एप में प्रविष्टियां की जानी है इस बारे में जानकारी प्रदाय की गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया । प्रशिक्षण में बैकुण्ठपुर पुलिस अनुविभाग के समस्त थाना के थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी, प्रभारी यातायात तथा सायबर सेल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours