भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों और भाजपा-परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को 75वें स्वाधीनता दिवस और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास और सरोकारों के लिए संकल्पित होने का आग्रह किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण की महामारी से जूझते प्रदेश के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं जिनसे प्रतिबद्धतापूर्वक निपटना आज समय की मांग है। प्रदेश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक खुशहाली तभी संभव है जब हम इस राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने पुरखों की बलिदान-परंपरा का सम्मान कर एक चैतन्य और सामाजिक समरसता व सद्भाव से युक्त लोकतंत्र की पवित्रता की रक्षा के लिए जागृत लोक-शक्ति खड़ी करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर एक आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की ज़िम्मेदारी का निर्वहन करें। श्री साय ने कहा कि यही भारतीय स्वातंत्र्य और उसके अमृत महोत्सव वर्ष की सार्थकता होगी।

भाजपा कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। सुबह 9 बजे राजधानी के डूमरतराई में कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। इसके ठीक बाद 10 बजे रजबंधा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर प्रदेश भाजपा-परिवार के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours