छत्तीसगढ चेम्बर्स के अजय गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ चेम्बर्स आफ कार्मस एण्ड इन्डस्टीज की प्रांतिय ईकाई द्धार कोरिया जिला ईकाई के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें वरिष्ठ व्यापारी अजय गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पूर्व होटल गंगाश्री में नई कार्यकारणी के संरक्षक राजेश शुक्ला का उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सर्वसम्मिति से विभिन्न पदाधिकारियो और कार्यकारणी सदस्यो का मनोनयन किया गया था। अजय गुप्ता के अध्यक्ष बनने व्यापरियो और आमजनो ने खुसी का इजहार किया है।


इससे पूर्व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि चेम्बर्स के कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिए चेम्बर्स में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए बैकुंठपुर इकाई जिला कोरिया हेतु संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं समिति में विद्युत विभाग फूड एंड सेफ्टी, कोविड-19 व मीडिया प्रभारी हेतु मनोनयन किया गया है। जोकि इस प्रकार है संरक्षक के पद पर अशोक चौदाहा सरदार बलजीत सिंह व नसीम अदरक का चयन किया गया है अध्यक्ष के तौर पर अजय गुप्ता होंगे तो उपाध्यक्ष घनश्याम जिज्ञासी सुदीप अग्रवाल व धनेन्द्र मिश्रा, मंत्री के तौर पर राधेश्याम जायसवाल समिति विद्युत विभाग रविकांत गुप्ता, भोला शिवहरे व जुबेर अहमद अंसारी फूड एंड सेफ्टी ओमप्रकाश केवलानी दीपेश रामावत कोविड-19 अमित चिकनजूरी सचिन गुप्ता शुभांग सर्वे व मीडिया प्रभारी प्रशांत शिवहरे को बनाया गया है इस दौरान सभी मनोनीत पदाधिकारियों का चयन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद कर कहा है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर को नई ऊंचाइयों पर ले कर जाएंगे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours