बंजारीडांड से रेत के अवैध उत्खनन परिवहन पर 3 ट्रैक्टर को तहसीलदार नें पकड़ा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

चिरमिरी तहसीलदार विभोर यादव के द्वारा ग्राम बंजारीडांड से रेत के अवैध उत्खनन परिवहन की जानकारी मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर 3 ट्रैक्टर को पकड़कर थाने के सुपुर्द कर दिया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को प्रकरण प्रेषित कर दिया गया।वही अन्य कई ट्रैक्टर चालक ताबड़तोड़ कार्यवाही की सूचना पाकर रेत को रास्ते में गिराकर भाग गए। लगभग 6 किलोमीटर पैदल जंगल के नदी में जाकर तहसीलदार विभोर यादव द्वारा उक्त गाड़ियों को पकड़ा गया । इसके कुछ दिन पहले चिरमिरी में दो अन्य ट्रैक्टर पर कार्यवाही की गई।तहसीलदार द्वारा लगातार अवैध उत्खनन पर कार्यवाही रेत माफियाओं पर दहशत का माहौल है । कई नेताओं द्वारा धमकी भी दी जाती है इसके बावजूद लगातार कार्यवाही जारी है ।इसके अतिरिक्त तहसीलदार विभोर यादव द्वारा राजस्व न्यायालय में फौती नामांतरण,रजिस्ट्री नामांतरण,त्रुटि सुधार के प्रकरणों का भी त्वरित सुनवाई करते हुए लंबित प्रकरणों में आदेश कर रहे है ।आय, जाति ,निवास में लोगो को जागरूक करते हुए प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। इससे चिरमिरी नगर वासियों समेत ग्रामीणों तथा किसानों में तेज तर्रार तहसीलदार के काफी चर्चे हैं एवं उसके कार्य से काफी खुश हैं।उल्लेखनीय है कि तहसीलदार द्वारा क्षेत्र में लॉकडाउन में भी सराहनीय कार्य किया गया था।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours