Baikunthpur @ Tahkikat News
नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश शर्मा के द्वारा नगर पालिका प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा की। वही पर कलेक्टोरेट में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त 2021 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टोरेट परिसर में अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा की। उल्लेखनीय है कि जिले में सभी शासकीय कार्यालयों में भी सद्भावना शपथ ली गई।
as


+ There are no comments
Add yours