कोरिया जिले का विभाजन में बैकुन्ठपुर वासियो का रोष उतरा सडक पर…..विरोध के स्वर हुए तीखे
संभाग मुख्यालय बनाओ समेत….कोरिया बचाओ मंच का क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू…..व्यापारी संघ ने रैली निकाल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Baikunthpur @ Tahkikat News
भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में कोरिया जिला विभाजन के बाद कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में सोमवार से कोरिया बचाओ मंच के बैनर तले क्रमिक धरना प्रदर्शन का आयोजन शुरू हो गया। वहीं पर दूसरी ओर व्यापारी संघ समेत दोनों ही राजनीतिक दलों के लोग शहरवासियो के साथ कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर कोरिया कलेक्टर को व्यापारी संघ की ओर से ज्ञापन सौप यह मांग की है कि कोरिया जिले के विभाजन में कोरिया के साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने स्पष्ट कर दिया है कि हमें किसी भी प्रकार से अन्याय अस्वीकार है कोरिया जिले के विभाजन में संपूर्ण न्याय होना चाहिए। जिसमें कोटाडोल एवं खंडगवा समेत बचरापोड़ी आदि क्षेत्रों को कोरिया जिले में सम्मिलित किया जाए। वरना आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इससे पूर्व कोरिया बचाओ मंच के नेतृत्वकर्ता शैलेश शिवहरे ने हमसे बातचीत में स्पष्ट कर दिया है कि हम अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। अब यह कां्रगेस को सोचना है कि उन्हे कोरिया जिले वासियो के विरोध में खडा होना है या फिर हमारे साथ। इस दौरान सभी ने काली पट्टी लगाकर जिले के विभाजन का विरोध भी प्रकट किया । बताया जा रहा है कि विगत 4 दिनों से लगातार व्यापारी संघ द्वारा काली पट्टी लगाकर जिले के विभाजन का विरोध किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे गौरक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे व्यापारी महेंद्र वैघ व्यापारी धनेंद्र मिश्रा के साथ भाजपा प्रवक्ता बसंत राय पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुभाष साहू सहित सैकड़ों की संख्या में बैकुंठपुर के व्यापारी एवं आम नागरिक मौजूद रहे ।
बैकुन्ठपुर को नवीन संभाग मुख्याल की घोषणा करो
शैलेश शिवहरे ने कां्रगेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला विभाजन तभी स्वीकार होगा जब बैकुन्ठपुर को संभाग मुख्यालय बनाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री करें। यदि कांग्रेस की भूपेश सरकार कोरिया वासियों के साथ न्याय करना चाहती है तो हमें कोरिया वनमंडल के सीमा को ही कोरिया जिले की सीमा बनाना होगा। बैकुंठपुर को नवीन संभाग मुख्यालय बनाने की घोषणा कर कोरिया जिले के जनता के साथ न्याय करना चाहिए। इस दौरान कोरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे नेताओं सहित सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों एकमत से अपना मत प्रकट करते हुए कहा कि हमें विभाजन उसी शर्त पर स्वीकार होगी जब हमें हमारा उचित हक प्रदान किया जाएगा। अन्यथा हमारी लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।
सभी एक मंच पर आकर करें आंदोलन
कोरिया बचाओ मंच के लोगों से कुछ वरिष्ठ नेताओं एवं कोरिया को जिला बनाने के दौरान आंदोलनकारियों ने कोरिया बचाओ मंच से आग्रह किया है कि वे भाजपा और कांग्रेस का मोह छोड़े और सभी एक मंच के नीचे आकर लड़ाई लड़े । उस समय के लोगो का कहना है कि हमें दो दशक पहले का भी समय को याद करना होगा। जब कोरिया जिला बनाने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा था। उसमें ना तो कोई भाजपाई था और ना ही कोई कांग्रेसी । सभी कोरिया वासी एक मंच के नीचे आए थे और अपनी मांग के लिए महीनों तक संघर्ष किया था। इस दौरान कोरिया बचाओ मंच को भी इस तरीके के बातों से बचना चाहिए । जहां कोरिया बचाओ मंच किसी एक दल का होता नजर आ रहा है।
विधायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे
संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक अंबिका सिंह देव के नेतृत्व में कोरिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर सहित कुछ कांग्रेसी सोमवार की दोपहर जहां मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने रायपुर पहुंचे । वहीं पर विगत दिनों जिले के 2 विधायकों के बीच वाक युद्ध एवं अमर्यादित भाषा पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराने की बात कही जा रही है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मुख्यमंत्री से मिलने वाले काफिले गायब रहने पर बैकुन्ठपुर शहर में कई तरह के चर्चा का बाजार गर्म है। जिला विभाजन को लेकर कांग्रेस में एकता नजर नहीं आ रही है लोगों का कहना है कि इस दौरान कुछ कांग्रेसी विभाजन को लेकर बेहद कड़ा रुख रखते हैं जिसे देखते हुए अगले कुछ महिनो में कांग्रेस दो फाड भी हो सकती है।
as




+ There are no comments
Add yours