नकली नोट सहित 1 गिरफ्तार, थाना सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

मंगलवार 24 अगस्त को थाना प्रभारी सूरजपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि मण्डी रोड़ पुराना बाजार पारा में एक व्यक्ति नकली नोट लेकर उसे खपाने की नियत से घुम रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मण्डी रोड़ में घेराबंदी कर नारायणपुर थाना रामानुजनगर निवासी रामनारायण साहू को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 सौ रूपये के 7 नकली नोट कुल 1400 रूपये के नकली नोट पाया गया जिसे जप्त कर धारा 489बी भादवि के तहत मामला पंजीबद्व कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला सहित कोतवाली पुलिस की टीम सक्रिय रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours