निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन व आमसभा

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


युवक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के द्वारा हल्दीबाड़ी के पेट्रोल पंप के पास केंद्र सरकार द्वारा देश की संपत्तियों को बेचे जाने और निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन और आमसभा का कार्यक्रम किया। केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि देश मे लगातार पेट्रोल की कीमतें,गैस की कीमतें बढ़ रही है इस सरकार देश में महंगाई बढ़ते जा रही है। देश के संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है जिसका विरोध करते हुए कार्यक्रम किया गया।

इनका कहना है कि केंद्र की जो सरकार है उसके द्वारा जो लगातार देश की संपत्तियों को जो 70 साल में कांग्रेस ने कमाया है पूरे उद्योग धंधों को जो लगाया है उसको बेचने का काम मोदी सरकार कर रही है। हर क्षेत्र में निजी करण का काम कर रही है। देश मे बेरोजगारी से बढ़ रही है महंगाई बढ़ रही है उसके विरोध में युवक कांग्रेस चिरमिरी की इकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और केंद्र के बहरी और निकम्मी सरकार जो किसानों विरोधी है युवाओं की विरोधी है उसको जगाने का काम कर रहे है। इनका कहना है कि आंदोलन करने के बाद भी इनके कान में जु तक नही रेंगता है लेकिन देश की जनता तक आन्दोलन हम पहुचा रहे है जो एक दिन इनको सत्ता से उतार कर फिर कांग्रेस को लाएगी।युथ कांग्रेस के इस कार्यक्रम में महापौर कंचन जयसवाल सभापति गायत्री बिरहा सहित वरिष्ठ कांग्रेसीओ ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान शिवांश जैन विधयाक प्रतिनिधि कंचन जायसवाल महापौर चिरमिरी शामिल रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours