तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
छत्तीसगढ़ी महिला क्रांति सेना के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 05 दुर्गा पंडाल शिव मंदिर चिरमिरी पोड़ी के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक कला के माध्यम से ,चिरमिरी में आठे तिहार उत्सव मनाया गया जिसमें लोक गीत संगीत का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य हमारी संस्कृति विरासत, एवं बोली भाषा.- पूजा -पाठ. -खान पान एवं पहले के वेश -भूषा पहनावा की परंपरा आने वाली पीढ़ी तक चलती रहे।
और भी अन्य भाषा बोली जो हमारी संकृति पर हावी हो रही है उससे रक्षा हेतु छत्तीसगढ़ीयो को शिक्षा,नौकरी आदि प्राथमिकता देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम चिरमिरी सभापति गायत्री बिरहा द्रारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष- महिला मोर्चा- बिंदु दास ,हिंदू सेना संगठन की अध्यक्ष संजू रवि
नगर निगम की एल्डरमेन निर्मला, शैल कुमारी
महिलामोर्चा के महामंत्री रामबरन रजकॵर पुर्व पार्षद नीलाञल रावल मौजुद रहे
इस कार्यक्रम के आयोजक छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना कोरिया जिला की अध्यक्ष लक्ष्मी नाग के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन महिला क्रांति सेना की सदस्य रागिनी रजक, दुर्गेश, कन्हैयालाल, श्रीमति खुशबू, अहिल्या विश्वकर्मा, स्वाति एवं डे – एन यु एल एम योजना के अंतर्गत गठित संघ की अध्यक्ष माला दिनकर, उषा दास, बिबियाना अहमद, अंजली सिंह, अनामिका विश्वकर्मा एवं रेनू गुप्ता एवं महिला स्वंसहायता समूहों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया
as

+ There are no comments
Add yours