जनरल परेड में एसपी ने लिया जवानो की सलामी…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पुलिस लाईन ग्राउंड बैकुन्ठपुर में शुक्रवार को जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को रक्षित निरीक्षक हेमन्त टोप्पो ने परेड की सलामी दी। इसके प्रश्चात एस पी ने परेड का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों के अच्छे टर्न आउट पर निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, आरक्षक हुकुम श्रीवास, जितेंद्र ठाकुर, विजय राजवाड़े, कृष्णकांति कुशवाहा, संतोष साहू, देव प्रसाद टोप्पो कुल 7 लोगो को ईनाम दिया एवं बिना मास्क के आए 2 कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनको चेतावनी भी दिया। एमटीओ द्वारा पुलिस कप्तान को रक्षित केंद्र के वाहनों की स्थिति से अवगत कराया साथ ही जिले में कुल कितने वाहन है की जानकारी भी दी गई। कोरिया जिले हेतु लाई हुई पुलिस श्वान नैना से एसपी रूबरु हुए एवं डॉग मास्टर के द्वारा नैना से एसपी को सलामी दिलवाया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बेहतर पुलिसिंग करने, अनुशासन बनाये रखने, जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, अपराध मुक्त कोरिया बनाने में कोई कोताही न बरतने को कहा, उन्होंने कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं आमजनों को इससे होने वाले फायदे के बारे में समझाने की बात कही साथ ही कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए हमेशा मास्क लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करें, समय-समय पर सेनेटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत भी दिया। अंत मे रक्षित निरीक्षक द्वारा एसपी के समक्ष ओ.आर. में 4 कर्मचारियों को पेश किया एवं उनका नियमानुसार निराकरण किया गया। उक्त परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कविता ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह के साथ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours