न्यू लाईफ में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित…..जिला चिकित्सालय एंव शर्मा हाॅस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिग, बैकुण्ठपुर मे बी.एस,सी. नर्सिग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ के द्वारा 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह आयोजित किया गया। शिक्षको के देखरेख में छात्र-छात्राओ के द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर बैकुण्ठपुर जिला चिकित्सालय एंव शर्मा हाॅस्पिटल में स्वास्थ्य शिक्षा का आयोजन किया गया। इस वर्ष पोषण सप्ताह की थीम फीडिंग स्मार्ट राईट फ्राॅम स्टार्ट को ध्यान मे रखकर छात्र-छात्राओं के द्वारा पोषण सप्ताह पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।
पोषण से संबधित विभिन्न प्रकार के पोषण तत्व एंव आहार की कमीयो से होने वाले रोग जैसेः- मधुमेह, अनिमिया, थायराइड, विटामिन-डी की कमी आदि कें बारे में जानकारी दी गई एंव बीमारीयो के उपचार एंव खान-पान के बारे मे बताया गया। विभिन्न प्रकार के पोषण तत्व एंव आहार जैसेः-संतुलित आहार, मधुमेह आहार, आयरन आहार, रेसेदार युक्त आहार छः माह के बच्चों के लिए ऊपरी आहार के बारे मे अवगत कराया गया। अनेक बिमारीयो से बचाव के लिए हमे संतुलित आहार जैसेः- हरी सब्जियाँ, फल, अनाज, दुध, अण्डे, प्याज, मछलियाँ, का आहार, गर्भवती महिला के खान पान तथा तरल पदार्थ के सेवन संबंधित सामग्री उपलब्ध कराना इत्यादि सभी जानकारियां पोस्टर के माध्यम से चित्रित कर आकर्षक रुप से प्रदर्षित किया गया। शिशु को उचित आहार नही मिलने से शाररिक एंव मानसिक रूप से विकास दर कम होने के बारे मे वहाँ उपस्थित नागरीको को जानकारी दी गयी।
उक्त राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम नर्सिंग फैक्ल्टी मिस सुधालता एवं मिसिस गीता चक्रधारी के नेतृत्व में बी.एस,सी. नर्सिग प्रथम के विद्याथियों के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए आयोजित किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours