Baikunthpur @ Tahkikat News
मुखबिर द्वारा सूचना मिला की ग्राम बंजारीडांड स्कूलपारा का राजीव कुमार साहू एक झोला में मादक पदार्थ गांजा रखकर सप्ताहिक बाजार बंजारीडांड में घूम घूम कर बिक्री हेतु ग्राहक खोज रहा है। जिसकी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताए हुए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी राजीव कुमार साहू को पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष तलाशी कराया गया जो मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था जिसे गवाहों के समक्ष तौल कराने पर मादक पदार्थ गांजा 400 ग्राम कीमती 4000 जप्त किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours