Baikunthpur @ Tahkikat News
बुद्धवार को ट्रैफिक अधिकारियों व कर्मियों ने न केवल सड़कों पर वाहन चेकिंग के साथ साथ चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी । ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाओं से बचने का एक मात्र उपाय सड़क नियमों का पालन करना है। यातायात माह के तहत ट्रैफिक विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सुबह के समय खरवत के पास ट्रैफिक इंचार्ज सुरजन राजवाडे ने बताया कि यातायात नियम ही दुर्घटनाओं को रोकने और उन्हें सुरक्षिता सफर कराने का साधन है। कहा कि यदि सड़क पर यातायात नियमों का पालन कर चला जाएगा, तो वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। इसके साथ ही वाहन चलाते समय किसी भी हालत में मोबाइल का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन न चलाने की सलाह दी। साथ ही वाहन चालकों व उस पर बैठने वाले लोगों को हेलमेट लगाने की सलाह दी। कहा कि दुर्घटना से देर भली। बताया कि समय से गंतव्य तक पहुंचने से घर से समय से पहले निकले। जिससे सड़क पर अधिक तेज गति से वाहन चलाने की जरुरत नहीं है। इस दौरान यातायात प्रभारी सुरजन राजवाडे के अलावा राकेष मिश्रा, महेष मिश्रा सहित विभाग अन्य सिपाही मौजूद रहें।
as

+ There are no comments
Add yours