कलेक्टर ने दी 1.25 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर श्याम धावड़े ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के पत्र पर जनसंपर्क निधि अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर को वर्ष 2021-22 में प्राप्त आबंटन राशि में से कुल 1 लाख 25 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर की सायराबानो, अमृता गुप्ता, सकीला खतुन, मनिजिन्दर कौर, अनिल विश्वकर्मा, रामशरण, प्रशांत ठाकुर, सावित्री, शिवशंकर, प्रियंक जायसवाल, लाल दास, सीमा, पदमा, भलचंद पैकरा, जरीना खातून, कमल नारायण सिंह, सुरेश कुमार बघेल, खुशी राम राजवाड़े, संदीप कुमार जायसवाल, शिव प्रजापति, बंश कुमार, विजय कुमार यादव एवं संतोष कुमार यादव के लिए 5-5 हजार तथा संतोषी तिवारी के लिए 10 हजार रूपए की राशि शामिल है। यह राशि इन्हें आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करने के लिए स्वीकृत की गई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours