Baikunthpur @ Tahkikat News
गत 15 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री के द्धारा कोरिया जिले का विभाजन कर मनेंद्रगढ़ जिला बनाने की घोषणा के बाद कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग इसे लेकर आंदोलित हो गए । जिसके बाद विगत 63 दिनों से कोरिया बचाओ मंच का गठन कर इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन का दौर लगातार जारी था। वहीं पर गत दिवस कोरिया जिले के दोनों प्रमुख दलों समेत व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपनी मांगों को लेकर मिलने पहुंचा ।
जिसके बाद मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद कोरिया बचाओ मंच के द्धारा आज शनिवार को धरना प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की गई। वहीं पर कोरिया बचाओ मंच के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा अपने ज्ञापन में कहां गया कि कोरिया जिले के 5 ब्लॉकों में 3 ब्लॉक खंडगवा व सोनहत को कोरिया जिले में रहने दिया जाए। जिससे इन ब्लॉक के निवासियों को बैकुंठपुर से आवागमन की दूरी कम होने से सुविधा मिले ।
जबकि इन जगहों से मनेंद्रगढ़ की दूरी 80 किलोमीटर होने के कारण एवं भौगोलिक परिस्थितियां अनुकूल ना होने की भी बात कही गई।
वहीं पर कोरिया बचाओ मंच द्वारा अपनी मांग में कहा गया है कि 1948 से स्थापित कोरिया वनमंडल, बैकुंठपुर के सभी परिचितों के सभी परीक्षेत्रो को कोरिया जिले में ही रखे जाएं। कोरिया जिले के वर्तमान परिस्थितियों में क्षेत्रफल, जनसंख्या और पटवारी हल्का की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है बताया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में जिस प्रकार से कोरिया जिले का बंटवारा किया जा रहा है वह बेहद ही भेदभाव पूर्ण नजर आ रहा है जिसमें जनसंख्या के दृष्टिगत नवगठित एमसीबी जिले की जनसंख्या 411515 एवं जिसमें पटवारी हल्का 101 बताए जा रहे हैं वहीं पर कोरिया जिले की जनसंख्या 247428 एवं मात्र 57 पटवारी हल्के बताए जा रहे हैं । इस तुलनात्मक आधार पर ही मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि कोरिया जिले का विभाजन न्याय उचित तरीके से किया जाए जो जिले के सभी लोगों को मानने योग्य हो एवं आगे किसी भी प्रकार की विवाद की सिथति न रहे।
इस दौरान मंच पर संसदीय सचिव अमिबका सिंह देव, पूर्व मंत्री भइया लाल राजवाडे, कां्रगेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, शैलश शिवहरे पुर्व नपा अध्यक्ष एवं सयोजक कोरिया बचाव मं अनिल शर्मा, कृष्ण बिहारी जायसवाल, संजय गुप्ता, बसंत राय, सुभाष साहू, राजाराम शिवहरे, घनश्याम साहू, सहीद असरफी, अभय दुबे,राजेश नामदेव, मुसाफिर सिह, बिजेंद्र जयसवाल, महेंद्र बेध, मैनेजर राजवाडे, गोपाल राजवाडे, महेंद्र कुरे, आयुष नामदेव, शिवमंगल सिंह मौजूद रहे।
वर्जन……
मुख्यमंत्री जी के आश्वाशन के बाद हमें उम्मीद है कि मामला शांति पूर्वक निगट जायेगा। यदि आगे समाधान नही होता है तो फिर रास्ता बंद नही हो गया है।
अम्बिका सिंह देव – संसदीय सचिव व विधायक
मुख्यमंत्री के आश्वाशन के बाद हम इंतजार करेंगे। कि आगे वो कोरिया जिले को लेकर क्या घोषणा करते हैं।
भैया लाल राजवाडे – पूर्व मंत्री
as

+ There are no comments
Add yours