Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकन्ठपुर में युवाओं की टोली के द्वारा एक अनोखी पहल की गई । जिसमें क्षेत्र के युवा गुट के द्वारा संगठन बनाकर बैकुन्ठपुर में जींस पेंट की बिक्री के लिए स्टोर खोला गया । जहां पर उसकी आमदनी से आने वाले हिस्से को शहर की साफ सफाई के लिए उपयोग करने का दावा संगठन के द्वारा किया जा रहा है । इस दौरान शनिवार एवं रविवार 2 दिनों तक इन युवाओं की टोली द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई कर पौधरोपण का कार्य किया गया।
जीन्स एण्ड कम्पनी के प्रमुख धीरेन्द्र कुमार बोहत व बैकुन्ठपुर जिला कोरिया के शुभम विश्वकर्मा एवं उनकी टीम द्वारा शहर में साफ सफाई कि गई व पर्यावरण स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने के लिये अभियान चलाया गया। जिसमें शहर के कई हिस्सों में साफ सफाई कर पौधे लगाये गये एवं कोरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे। अभी सरगुजा जिले के प्रमुख प्रवीन सिंह एव राजेश राजवाडे एवं जिला सूरजपुर के प्रमुख आयुश पासवान व अविनाश ठाकुर एवं जिला जशपुर के प्रमुख प्रशांत ताम्रकार व उनकी टीम द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है
आप इनके साथ जुडकर हमारे इस अभियान का हिस्सा बस एक जीन्स खरीदकर बन सकते है। जीन्स एण्ड कम्पनी कि टीम द्वारा यह निवेदन किया गया कि एक बार सेवा का अवसर प्रदान अवश्य करे व हमारे पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा बनाये रखने में सहयोग करे ।
as

+ There are no comments
Add yours