Baikunthpur @ Tahkikat News
क्षेत्र में शनिवार को भाई दूज का पर्व पूरे उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक वंदन किया एवं आरती उतारकर दीर्घायु की कामना की। बड़ी बहनों से भाइयों ने जहां आशीर्वाद लिया। वहीं छोटी बहनों को उपहार दिया गया। भाई दूज का कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। बहनों के घर भाइयों का आना-जाना रहा। भाइयों के मस्तक पर कुमकुम का टीका शोभित होता रहा।
भाई दूज का पर्व रक्षाबंधन की तरह है। हालांकि भाई दूज में भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र नहीं बांधे जाते। लेकिन तिलक वंदन कर भाइयों की आरती उतारी जाती है। भाई-बहनों के बीच परस्पर प्रेम का यह पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा के बाद दीपावली के 5वें दिन मनाया जाता है। भाई दूज के साथ ही दीपावाली 5 दिवसीय का पर्व पूरा होता है।
as

+ There are no comments
Add yours