बैकुंठपुर सड़क चौड़ीकरण के लिए कलेक्टर ने टिम गठित किया……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

विगत दो महिनो से लगातार मांग के बाद अततः कोरिया कलेक्टर ने जारी आदेश में जिला मुख्यालय स्थित मुख्य मार्ग खरवत से जमगहना तक चौड़ीकरण एवं शहर के सौंदरीकरण के बैकुंठपुर के विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अन्य जनप्रतिनिधि व्यापारी संघ, दवा विक्रेता संघ, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा आम जनता की मांग एवं समर्थन को ध्यान में रखते हुए कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित मुख्य मार्ग खरवत से जमगहना तक चौड़ीकरण एवं शहर के सौंदरीकरण के कार्य में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करने एवं कार्य के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु 14 सदस्य दल का गठन किया है जिसमें नोडल अधिकारी के तौर पर कोरिया जिले के जिला सीईओ कुणाल दुदावत को बनाया गया है । इसके अतिरिक्त गठित समिति में एसईसीएल महाप्रबंधक, अपर जिला दंडाधिकारी कोरिया, एसडीएम बैकुंठपुर, कार्यालय अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर, कार्यालय अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरिया, कार्यालय अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरिया, कार्यालय अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मनेंद्रगढ़, प्रभारी अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण कोरिया, सहायक संचालक नगर निवेश कोरिया, तहसीलदार बैकुंठपुर, जेटीओ बीएसएनएल बैकुंठपुर व सभी समिति के सदस्य चौड़ीकरण एवं सदस्य सौंदरीकरण के कार्यों को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुए निर्माण निरीक्षण एवं पर्यवक्षण का कार्य करेंगे।

कलेक्टर कोरिया की पहल बैकुंठपुर के लिए बहुत बड़ी सौगात-


पूर्व जिपं सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कलेक्टर कोरिया द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए बनाई गई कमेटी का स्वागत किया है। उन्होंने इसे बैकुंठपुर शहर के विकास के लिए बड़ी शुरुआत बताया है। इस मुहिम को चलाने के लिए युवा शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि शहर के युवा वर्ग ने अपनी एकता और विकास के लिए समर्पण भावना से इस अभियान से सभी राजनीतिक दलों, व्यापारी संगठनों, समाजसेवी संगठनों, आमजन, अधिकारी गण को एक सूत्र में पिरोया है जिसका परिणाम आज कमेटी गठन के रूप में दिख रहा है। अब शहर के सभी सम्मानित नागरिक बंधुओं को आगे आकर समन्वय स्थापित कर सड़क चौड़ीकरण का समर्थन करना चाहिए। युवा वर्ग सहित सभी नेतागण एवं जिला प्रशासन का पहल स्वागत योग्य है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours