Baikunthpur @ Tahkikat News
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि के दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अवैध धान की रोकथाम और सघन जांच हेतु जांच दल का गठन किया है। धान खरीदी केंद्रों में अन्य सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान की आयात एवं गांव, शहरी इलाकों में कोचियों, बिचौलियों के द्वारा चिल्हर रूप से धान की खरीदी कर समिति में पंजीकृत किसानों के धान के रकबे में बेचने का प्रयास किया जा सकता है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने जांच दल का गठन किया है। जांच दल में बैकुण्ठपुर, सोनहत, मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और जनकपुर के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति एवं खाद्य निरीक्षक संबंधित क्षेत्र के लिए गठित दल के सदस्य होंगे।
धान खरीदी नियंत्रण कक्ष स्थापित
कलेक्टर कोरिया ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी अवधि के दौरान आने वाली समस्याओं एवं कठिनाईयों के त्वरित गति से निराकरण एवं अवैध धान परिवहन-संग्रहण की जानकारी हेतु जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 31 में धान खरीदी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07836-232330 है।
उन्होंने नियंत्रण कक्ष में धान खरीदी अवधि 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक 24 घण्टे के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप संचालक पंचायत विभाग से सहायक ग्रेड 3 सुशांत कुमार व जिला शिक्षा विभाग से भृत्य अनिल कुमार, दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक वनमण्डलाधिकारी कोरिया से सहायक ग्रेड 2 रमाकांत तिवारी व जिला पंचायत से भृत्य पन्नालाल साहू तथा रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरचा से सहायक ग्रेड 2 अब्दुल शमीम व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से भृत्य राजा राम कार्य करेंगे।
AS

+ There are no comments
Add yours