दिनभर गहमा-गहमी के बीच भाजपा-कांग्रेस ने कराया उम्मीदवारो के नामांकन…………….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

एक ओर जहां आज जिले के दोनों नगरीय निकायों में चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन भाजपा कांग्रेसी के पार्षद पदो के उम्मीदवारा में नामांकन दाखिल करने एक कभी का माहौल देखा गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष समेत स्थानीय विधायक सहित सभी बड़े नेता नामांकन स्थल पर नजर आए । दूसरी ओर बैकुंठपुर के लोगों के द्वारा दोनों ही राजनीतिक दलों को लोगों को सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है लगातार लोग अपने बातों में नगर पालिका चुनाव के बहिष्कार को जनता को बेवकूफ बनाने एवं ध्यान आकर्षित करने के तौर पर बताया जा रहा है । जबकि दोनों दलों को स्थानीय जनता ठगने वाला बता रही है उसमें भी खासतौर पर कांग्रेस के लोगों को काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

लगातार या देखा जा रहा है कि आम आदमी का मूड दोनो प्रमुख राजनीतिक दलों के द्वारा गत दिनों बहिष्कार के घोषणा को सिर्फ ड्रामेबाजी करार दिया जा रहा है । आम लोगों ने यहां तक कहना शुरू कर दिया है क्या जब इन दोनों दलों के उम्मीदवार वोट मांगने आए तो इनका बहिष्कार करना चाहिए । यह बात अपने आप में दोनों दलों के उम्मीदवारों को डरा रही है। वहीं दूसरी ओर कोरिया जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन होने वाले भीड़भाड़ के मद्देनजर नामांकन के समय अवधि में परिवर्तन करते हुए सुबह 9.30 बजे से ही नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दिया था जोकि दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। इस दौरान यह भी बताया गया कि जो लोग 3 बजे की समयावधि में नामांकन केंद्र में दाखिल हो गए हैं उनका नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत हैं कार्यालय बंद किया जाएगा।

स्ंासदीय सचिव और अनुराग की तूतू-मैंमैं

बैकुन्ठपुर विधायक और संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव में तूतू मैंमैं देखी जा रही है। संसदीय सचिव पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने के जारी विडियो में मिडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि अम्बिका सिंहदेव कौन होती है भाजपा को चुनाव लड़वाने की घोषणा करने वाली, कांग्रेस ने कोरिया की जनता के साथ धोखा किया है उसके लिए अम्बिका सिंहदेव जवाबदार है, उनको कड़ा कदम उठाकर संसदीय सचिव पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जिसके बाद संसदीय सचिव अम्बिका सिंगदेव ने अपने बयान में कह दिया कि मेरे इस्तीफा देने से कोरिया जिले का विभाजन टल जायेगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगी, मुझे आस्वस्त कर दे मैं तैयार हूूॅ। गौरतलब हो कि एक दिन पहले घडी चौक पर संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री के आश्वाशन के बाद बैकुन्ठपुर में कां्रगेस और भाजपा दोनो दलो से चुनाव में हिस्सा लेने की बात कही थी। उनके इसी बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने उन्हे विभागजन का जिम्मेदार ठहरा दिया।

निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्तीयो में संशोधन

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन के अभ्यथियों द्वारा निर्वाचन के दौरान किये गये निर्वाचन व्ययों का निरीक्षण निर्वाचन संपरीक्षक द्वारा किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़ें द्वारा आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों द्वारा किये गये निर्वाचन व्ययों का निर्वाचन तिथि की घोषणा होने से मतदान परिणाम के 30 दिवस उपरान्त निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल किये जाने तक व्यय निरीक्षण कार्य किये जाने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक कार्य के दायित्व में आंशिक संशोधन किया गया है।
नगर पालिका बैकुन्ठपुर में 20 वार्ड है।

जिसमें श्री आशिषेक विलियम, उप कोषालय अधिकारी जनकपुर को दल प्रभारी का दायित्व सौप गया है। नगर पालिका बैकुण्ठपुर के अंतर्गत वार्ड क्रमंाक 01 से 07 के लिये पदाविहित निर्वाचन व्यय समपरीक्षक के लिए डी एस नेताम, कनिष्ठ लेखा अधिकारी कार्यालय आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, वार्ड क्रमाक 08 से 14 के लिए नियुक्ति में आंशिक संशोधन करते हुए मो. निसार खान, करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर कार्यालय उप संचालक पंचायत और वार्ड क्रमंाक 15 से 20 के लिये तुलेश्वर, सहायक ग्रेड 01 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बैकुन्ठपुर को दायित्व सौंपा गया है।


नगरपालिका शिवपुर चरचा में 15 वार्ड है। जिसके लिये धनराज सिंह, लेखाधिकारी जिला पंचायत कोरिया को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 01 से 08 के लिए पदाविहित निर्वाचन व्यय समपरीक्षक जे के सिंह, लेखापाल शासकीय बालक उ,मा,विद्यालय चरचा और वार्ड क्रमांक 09 से 15 सतीश पटेल, लेखापाल शासकीय कन्या उ,मा,विद्यालय चरचा को दायित्व सौपा गया है। आंेकार साय सहायक कोषालय अधिकारी, मो. निसार खान करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं रमेश कुमार मिंज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर को रिजर्व में रखा गया है।


दलों में पदाविहित व्यय संपरीक्षक संबंधित रिटर्निग आफिसर के कार्यालय में उपस्थित रहकर निर्वाचन तिथि की घोषणा से मतदान परिणाम कि समाप्ति तक व्यय निरीक्षण का कार्य व्यय निगरानी के नोडल अधिकारी तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पादन करेगें।.

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours