आयोग ने उम्मीदवारो के खर्च सीमा चुनाव की तय…………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के हो रहे दो नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा प्रचारकों व कार्यकर्ताओं के लिए समोसा, कचौड़ी, पोहा, भोजन सहित अन्य व्यववस्था एवं चुनाव प्रचार सामग्री की खरीदी, सभा, रैली इत्यादि का आयोजन, सामाग्रियों के लिए खर्च की जाने वाली राशि निर्वाचन आयोग ने निर्धारित कर दी गई है। अभ्यर्थियों को चुनावी खर्च का ब्यौरा आयोग द्वारा निर्धारित दर के आधार पर अभ्यर्थियों को एक नग समोसा और कचौड़ी की कीमत 10 रुपये पड़ेगा। आलू पोहा प्रति प्लेट 15 रुपये, चाय प्रति फुल कम 20 रुपये, भोजन सादा प्रति थाली 75 रुपये और स्पेशल थाली की कीमत 150 से 220 रुपये तक पड़ेगा। वाल पेंटिंग की कीमत प्रति वर्गफीट 10 रुपये निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार प्रचार के लिए नाचा व कला जत्था का सहारा लेने पर प्रतिदिन 1100 रुपये का भुगतान करना होगा। चुनाव प्रचार के लिए उपयोग में लाई जाने वाली टी शर्ट की कीमत प्रति नग 66 रुपये, सामान्य टोपी 28 रुपये प्रतिनग, कागज की टोपी प्रति नग चार रुपये और प्रतिनग गमछा की कीमत 33 रुपये निर्धारित की गई है। चुनावी बिल्ला की कीमत प्रति नग दो पैसे व टुपट्टा की कीमत प्रति नग 17 पैसे निर्धारित किया गया है। चार घंटे के लिए आर्केस्टा का आयोजन किए जाने पर 16900 रुपये का भुगतान करना होगा। सभा के लिए उपयोग में लाई जानी वाली सामान्य कुर्सियां, वीआइपी कुर्सियों, रुई गद्दा, फोम गद्दा की भी प्रति नग दर निर्धारित की गई है।

चुनाव प्रचार के लिए अभ्यर्थियों द्वारा वाहनों का उपयोग किया जाता है। ई-रिक्शा से प्रचार करने पर प्रतिदिन प्रति रिक्शा 550 रुपये का भुगतान करना होगा। साइकिल से चुनाव प्रचार करने पर प्रतिदिन 22 रुपये चुनावी खर्च में जुड़ेगा। टेम्पो-आटो के उपयोग पर प्रतिदिन 880 रुपये, मिनी ट्रक के उपयोग पर प्रतिदिन 3300 रुपये, मैजिक वाहन उपयोग में लाए जाने पर प्रतिदिन 1100 रुपये का भुगतान करना होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours