Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरोना काल में बढती महंगाई के कारण सभी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है, वही पर इस समय विवाह समारोह शादी के कार्ड अधिकांश लोग विवाह का निमंत्रण वाट्सएप के माध्यम से दे रहे हैं। कार्ड महंगे होने से अनेक लोगों ने कार्ड छपवाना बंद कर दिया है। इस कारण शहर के अनेक प्रिंटिंग व्यवसायी परेषान नजर आ रहा हैं।
बताया जा रहा है कि आमंत्रण पत्र 30 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं। 100 आमंत्रण कार्ड अब 260 रुपये में मिल रहे हैं, जिनकी पहले कीमत 220 रुपये थी। जिन कार्डों की पहले कीमत 5 रुपये प्रति कार्ड थी वह अब 6.50 रुपये प्रति कार्ड हो गया है। 10 रुपये में मिलने वाले कार्ड की कीमत अब 13 रुपये हो गई है। 20 रुपये में मिलने वाला कार्ड अब 25 रुपये में मिल रहा है।
2 रुपये वाले फैंसी लिफाफे की कीमत अब 3 रुपये हो गया है। पहले आफसेट में शादी कार्ड की प्रिंटिंग के लिए 400 रुपये सैकड़ा के हिसाब से खर्च करना पड़ता था, वहीं अब ग्राहकों को 600-650 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। डिजिटल प्रिंटिंग भी पहले 250 में हो जाती थी, अब इसके लिए 350-400 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।
मिठाई के डिब्बों की भी कीमत बढ़ गई है। पेपर की कीमतों में हुई भारी वृद्घि के चलते स्टेशनरी पर 30 से 35 फीसदी तक दाम बढ़े हैं। शादी के कार्ड, उपहार में प्रयोग किए जाने वाले फैसी लिफाफे की कीमत 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है। पेपर मिलों में पेपर की कमी चल रही है। प्रिंटिंग के रेट में भी 10 से प्रतिशत तक वृद्घि हुई है।
as

+ There are no comments
Add yours