Baikunthpur @ Tahkikat News
3 दिसम्बर 2021 को अंतरराष्ट्रीय दिवांगजन दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में क्षेत्र के दिव्यांगजनो के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से संयुक्त कलेक्टर कोरिया तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार एवं डिप्टी कलेक्टर व जनपद पंचायत वैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए के पुसाम उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांगजनो को लोकतंत्र में उनके मत के महत्व तथा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन संबधित कार्यों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया । एंड्राइड मोबाइल धारी के मोबाइल में चूक एप्प डाउनलोड किया गया तथा उपयोग के बारे में समझाया गया।
नगरपालिका निर्वाचन के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जागव बोटर (जाबो) कार्यक्रम नोडल अधिकारी ए के पुसाम के द्वारा उपस्थित दिव्यांगजनों को मत एवं मतदान के महत्व पर विस्तार से समझाया गया, बिना किसी दबाव के नैतिक मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार के द्वारा उपथित दिव्यांगजनो को मतदाता शपथ दिलाई गई।
as

+ There are no comments
Add yours