जिले में एक और धान खरीदी केन्द्र रतनपुर में किसानो को मिली सुविधा……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए 1 दिसम्बर से जारी धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। धान खरीदी के दूसरे दिन 2 दिसम्बर को 390 टोकन के माध्यम से 12 हजार 772 क्विंटल धान की खरीदी की गयी। उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओ से किसान उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ धान बेचने पहुँच रहे हैं। सहायक पंजीयक, सहकारिता विभाग ने बताया कि जिले में धान खरीदी के तीसरे दिन समस्त उपार्जन केंद्रों में 515 टोकन जारी किए गए हैं। 19 हजार 179 क्विंटल धान खरीदी के लिए यह टोकन जारी किए गए हैं।


ग्राम रनई के किसान सियाराम साहू अपना 128 बोरी धान लेकर उपार्जन केंद्र पटना पहुंचे। यहां प्रशासनिक व्यवस्था और कर्मचारियों के सहयोग से उन्होंने आसानी से धान विक्रय किया। इसी तरह धान खरीदी केंद्र बड़ेकलुवा में अपना धान लेकर पहुंचे गांव अमका के किसान ने भी आप आ अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में उन्हें कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। वे फ्रेश, सूखा कर अपना धान लाये हैं और धान बेचने के लिए 25 प्रतिशत किसान बारदाने के अनुसार वे अपना धान उपार्जन केंद्र में लाये हैं।

रतनपुर में शुरू होगी धान खरीदी-

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 एवं आगामी खरीफ़ विपणन वर्षों के लिए नवीन धान केंद्र खोले जाने की अनुमति शासन द्वारा दी गयी है। प्रदेश में 16 नए नवीन धान केंद्र खोले जाने की अनुमति शासन द्वारा दी गयी है जिसमें कोरिया जिले के खड़गवां विकासखण्ड में रतनपुर में धान उपार्जन केंद्र शुरू किया जाएगा। इस तरह जिले में 8 नवीन उपार्जन केंद्र हो गए हैं, जहां किसानों से धान खरीदी की जाएगी। नवीन धान खरीदी केंद्रों में सोनहत विकासखण्ड में कटगोड़ी, भरतपुर विकासखण्ड में कमर्जी, बहरासी, खड़गवां में चिरमी, कटकोना और बरदर, तथा मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड में कछौड़ में नया खरीदी केन्द्र बनाया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours