आगामी शिक्षा सत्र में जिले के 379 केन्द्रो पर प्राथमिक शालाओं में बालवाड़ी योजना

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राज्य शासन के निर्णय अनुसार में पांच से छह आयु वर्ग के बच्चों के लिए आगामी सत्र से शासकीय प्राथमिक शालाओं में बालवाड़ी का संचालन किया जाना है। बताया जा रहा है कि बालवाड़ी के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले कलेक्टर को बालवाड़ी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक बाल्यावस्था में तेजी से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यह बच्चों के सीखने के लिए सबसे उत्तम समय होता है। छह वर्ष की आयु तक बच्चों को सीखना अत्यंत सरल और सुगम होता है। इस आयु में जो सिखाया जाता है, उसी आधारभूत दुनिया को बालक आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए सक्षम होता है। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में कुछेक प्राथमिक शालाओं के साथ बालवाड़ी संचालन का निर्णय लिया गया है। इस बालवाड़ी में पांच-छह आयु समूह के बधाों को सीखने-सिखाने का अवसर आनंदमयी वातावरण में प्रदान किया जाना है।

मांगी गई चिन्हांकित शालाओं की सूची

बताया जा रहा है कि प्रथम चरण में चिन्हांकित की गई प्राथमिक शालाएं जिनके परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं अथवा समीप में स्थित हैं, उन्हीं शालाओं में समन्वय स्थापित करते हुए बालवाड़ी का संचालन किया जाना है। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा से इन चिन्हांकित शालाओं की सूची प्राप्त कर आगामी सत्र से बालवाड़ी संचालन के लिए आवश्यक तैयारी करें। बालवाड़ी संचालन के लिए शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चिन्हांकन कर लिया जाए। बालवाड़ी केन्द्रों में शिक्षण-प्रशिक्षण कार्य आंगनबाड़ी एवं शिक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना है। इसके लिए कार्यकर्ता और शिक्षक, यथासंभव महिला की पहचान कर ली जाए। शाला परिसर में बधाों को बैठने के लिए एक कमरा चिन्हांकित किया जाए। छोटे बच्चों के हिसाब से आवश्यक साज-सज्जा की जाए। बच्चों के बैठने के लिए दरी आदि की व्यवस्था कर ली जाए। छोटे बच्चों के आयु अनुरूप चिन्हांकित कक्ष के पास पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था भी कर ली जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय करते हुए जिसे ग्राम, वार्ड में बालवाड़ी संचालित किया जाना है, वहां के बालक-बालिकाओं का संचालन कर लिया जाए।

पालकों-माताओं की बनाई जाए समिति

बालवाड़ी में प्रवेशित किए जाने वाले बच्चों के पालकों-माताओं के एक समिति बनाया जाए, जो बालवाड़ी के संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान करे। समयग पर बालवाड़ी में उपस्थित होकर बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता भी प्रदान कर सके। इसके लिए ग्राम, वार्ड में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक द्वारा सरपंच, वार्ड पार्षद, पंच के साथ मिलकर बालवाड़ी के संचालन के पूर्व बैठक ली जाए। इस महती योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि उपयुक्त आयु समूह के अधिक से अधिक बधो बालवाड़ी में दर्ज हो सके।

एससीईआरटी करेगी पाठ्यक्रम का निर्धारण

बालवाड़ी के लिए उपयुक्त पाठ्यक्रम का निर्धारण राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के माध्यम से किया जा रहा है। चयनित शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एससीईआरटी के माध्यम से दिया जाना प्रस्तावित है। बच्चों के लिए आकर्षक बालवाड़ी केन्द्र तैयार करने के लिए इंडोर-आउटडोर खेल सामग्री, विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक सामग्री, पोस्टर-चार्ट, कलर ड्राइंगशीट आदि की व्यवस्था भी सामुदायिक सहयोग से करने का प्रयास किया जाए।

शिक्षको को दिया जायेगा प्रशिक्षण

इधर नवाजतन कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें एक आंगनबाडी कार्यकर्ता और एक शिक्षक को एक एक केन्द्र के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। दरअसल कोरोनाकाल में लंबे समय तक स्कूली बच्चों की पढाई-लिखाई प्रभावित रही है जिसे भरपाई करने के लिए कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया है। बच्चों के स्तर सुधार करने की बात कही गई है प्रशिक्षण में बच्चों के भाषाई एवं गणितीय स्तर सुधार के लिए कई उपयोगी बाते तथा टिप्स भी दिये हैं। इससे दक्षता सुधार के लिए मदद मिलेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours