हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान मंदिर में विशेष पूजा……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

चौत्र शुक्ल पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र में भगवान शिव ने अपने अंश 11वें रुद्र से माता अंजना के गर्भ से हनुमान जी के रूप में जन्म लिया, जिसे श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को विशेष संयोग में हनुमान जन्मोत्सव की महत्ता के दिन आज शनिवार को हनुमान मंदिर में लोगो ने पूजा अर्चना की गई। विदित हो कि मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, इसलिए हनुमान जन्मोत्सव का शनिवार के दिन पड़ना बहुत खास है। जिले भर में हनुमान मंदिरों में भक्त अपने-अपने तरीके से श्री हनुमान जन्मोत्सव मना रहे हैं। बैकुन्ठपुर समेत जिले भर में बड़े ही धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा हो गई है। लोग अपनी अपनी श्रृद्धा से पवनपुत्र हनुमान का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। बैकुन्ठपुर श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकाण्ड और रामायण का पाठ किया जा रहा है। एवं हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे विशेष आरती की गई।

बैकुन्ठपुर प्राचीनतम मंदिरों में से एक


कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर बाजारपारा में स्थित श्री हनुमान मंदिर आस्था और अध्यात्म का बड़ा केंद्र है। मान्यता है कि मंदिर में कामना मात्र से हर संकट दूर हो जाते हैं। इस वजह से इसे हनुमान जी भी कहा जाता है। यह मंदिर शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है और यहां हर मंगलवार व शनिवार को श्रद्घालुओं का तांता लगा रहता है। हनुमान जन्मोत्सव पर लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।

हर मन्नत होती है पूरी


बैकुन्ठपुर के सबसे प्रसिद्घ मंदिरों में से एक इस हनुमान मंदिर में मन्नात मांगने लोग आते हैं। इसके अलावा लोग मंदिर में माथा टेक दुखों को हरने की कामना करते हैं। लोगों की आस्था ही है कि सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्वालु यहां पहुंचते रहते हैं। आम से लेकर खास हर वर्ग के लोग यहां पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

लगाया गया लाउडस्पीकर

हनुमान जयंती के पावन पर्व पर बाजार पारा स्थित हनुमान मंदिर में गौ रक्षा वाहिनी संगठन के द्वारा जन सहयोग से सुबह शाम हनुमान चालीसा के उच्चारण के लिए मंदिर परिसर के बगल में एक बड़े खंभे के ऊपर चार लाउडस्पीकर और मंदिर परिसर में एक एंपलीफायर लगवाया गया । जिससे श्री हनुमान चालीसा का पाठ व सुबह शाम की आरती लाउडस्पीकर पर होगी ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours