बैकुंठपुरः- ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेश न सोसयटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैकुंठपुर द्वारा 18 नवम्बर 2022 को सी.एच.सी पटना के पोस्ट नेटल वार्ड (प्रसव प्रशचात्) में भर्ती माताओं को नवजात शिशु की देखभाल के बारे में छात्र/छात्राओं द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही साथ उन्होंने नवजात शिशु की देखभाल करते हुए स्तनपान कराने की तरीके को बताया एवं जन समुदाय में भी लोगों को नवजात की देखभाल और उनके स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया। दिनांक 19 नवम्बर 2022 को बी.एस.सी. नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्राओं द्वारा संस्था में नवजात शिशु की देखभाल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष 2022 का थीम ‘‘इन्शयोरिंग क्वालिटी हेल्थ केयर फाॅर एक्री न्यू बाॅर्न था‘‘।
मतलब सुरक्षा गुणवत्ता और पोषण देखभाल हर नवजात का जन्म अधिकार है। प्रति वर्ष 15 से 21 नवम्बर तक नवजात शिशु की देखभाल सप्ताह मनाया जाता है। शिशु ओं में होने वाली मृत्यु दर को रोकने और पहले 6 महीनोें में शिशुओं को बेहतरीन देखभाल देने को लेकर लोंगों को जागरूक करने के लिए यह सप्ताह मनाया जाता है। सामान्यतः नवजात शिशु का वजन 2.5 कि.ग्रा. होता है ऐसे शिशु का जिनका वजन 2.5 कि.ग्रा. के कम हो जाता है तो इसे लो बर्थ वेट (एल.बी.डब्लू.) बेबी कहा जाता है।
मां का दूध शिशु के लिए महत्वपूर्ण पोषण आहार होता है। नवजात शिशु की देखभाल कैसे की जाती है एवं अपगार स्कोर के द्वारा नवजात शिशु के स्वास्थ की स्थिति को पहचानना, गरमाहट श्रंखला एवं सफाई श्रंखला और स्तनपान के बारे में बताया गया एवं अस्पताल से छुट्टी के बाद घर दिये जाने वाले नवजात शिशु की देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई, यह देखभाल जन्म के तुरन्त बाद से लेकर 28 दिन तक महत्वपूर्ण रहता है जिसके द्वारा हम शिशु को होने वाली संक्रमण के खतरों से सुरक्षित रख पाते हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र/छात्राओं द्वारा श्रीमती कौशल्यिा कोर्चे (एम.एस.सी. नर्सिंग) एवं श्रीमती निहा नैन्सी (एम.एस.सी. नर्सिंग) के मार्गदशन में किया गया।
as



+ There are no comments
Add yours